फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   raban brunt

धूं-धूं कर जले रावण-कुंभकर्ण-मेघनाद के पुतले

Tue, 08 Oct 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
raban brunt
नादौन में दशहरा पर हुआ रावण के पुतले का दहन। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिलाभर में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कई स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस उत्सव पर जिलाभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, शिवपुरी धाम समताना, बुमाणा, सुजानपुर, नादौन, उपमंडल भोरंज के बैलग में व्यापार मंडल भोरंज के प्रधान सुभाष चंद की अगुवाई में 50 फीट रावण का पुतला जलाया गया। इस मौके पर मेहर सिंह, रविंद्र, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिवपुरी धाम समताना में 90 फीट ऊंचे रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। श्रीराम भगवान के बाण से निकली आग ने पुतलों को धू-धू कर जलाया। समताना का दशहरा पिछले डेढ़ दशक से भी लंबे से आध्यात्मिक गुरु शेखर सुमन के नेतृत्व में महामृत्युंजय संस्था की ओर से आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के कई बड़े शहरों के मुकाबले समताना में सबसे ऊंचे पुतले जलाए जाते हैं। वहीं, दशहरा महोत्सव से पहले शिवपुरी धाम में नवरात्रों में 9 दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और साधना शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें दूर-दूर से लोग भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। महामृत्युंजय संस्था के अध्यक्ष पूर्व प्रधान जनक ढटवालिया ने बताया कि दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुतला दहन के लिए सैकड़ों लोग दूर-दूर से समताना पहुंचे।
विज्ञापन

डीवाईएफआई ने जलाया शोषण रूपी पुतला
डीवाईएफआई और एसएफआई इकाई हमीरपुर ने दशहरे के उपलक्ष्य पर शोषण रूपी रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया। इस दौरान बनाए गए पुतले के दस सिर विभिन्न समस्याओं जैसे महंगाई, जातिवाद, आतंकवाद, आर्थिक मंदी, भ्रूण हत्या, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नशाखोरी, सांप्रदायिकता, अंध राष्ट्रवाद के लगाए गए। राज्य अध्यक्ष अनिल मनकोटिया ने कहा कि दशहरे पर इस पुतले को जलाकर शोषण मुक्त प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस मौके पर संजीव सेठी, संतोष अत्री, आदेश कुमार, दिनेश संधू, विशाल रांगड़ा सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed