{"_id":"5fc926298ebc3e9b75441bcc","slug":"question-on-voter-list-hamirpur-hp-news-sml3533974110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूचियों में प्रवासी लोगों के नाम शामिल करने पर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूचियों में प्रवासी लोगों के नाम शामिल करने पर जताई आपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पूर्व पार्षद अजय शर्मा ने उपायुक्त हमीरपुर को नगर परिषद में प्रवासी लोगों के नाम मतदाता सूचियों में गलत तरीके से शामिल करने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद हमीरपुर के विभिन्न वार्डों में बाहरी क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया जा रहा है। मतदाता सूचियों में उनके नाम फोटो के बिना ही शामिल कर दिए गए हैं।
इस बारे में पहले भी कई बार प्रशासन और स्थानीय नगर निकाय को शिकायत सौंपी जा चुकी है लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करना अपने आप में बड़ा सवाल है। इससे पहले भी मतदाता सूचियों पर भावी प्रत्याशी और कई पूर्व पार्षद सवाल उठा चुके हैं। इन शिकायतों पर तहसीलदार हमीरपुर में सुनवाई भी की थी लेकिन, अधिकतर शिकायतकर्ता इस सुनवाई से संतुष्ट नजर नहीं थे। अब फिर जिला प्रशासन के पास यह मामला पहुंच गया है। स्थानीय नगर निकाय की सूचियों में वार्डों से बाहरी मतदाताओं को शामिल करने की बात सामने आ रही है। उन्होंने उपायुक्त से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग उठाई है।