{"_id":"6866d4cd65f56c032d044489","slug":"put-the-works-of-damage-caused-by-rain-in-mnrega-self-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-160191-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बरसात से हुए नुकसान के कार्य मनरेगा सेल्फ में डालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बरसात से हुए नुकसान के कार्य मनरेगा सेल्फ में डालें
Fri, 04 Jul 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी नादौन ने पंचायतों को जारी किए निर्देश
10 जुलाई तक सेल्फ को खंड विकास कार्यलय में जमा करवाने का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। बरसात के मौसम के चलते होने वाले नुकसान से राहत के तौर पर मरम्मत कार्य को मनरेगा की सेल्फ में डालने के लिए खंड विकास अधिकारी नादौन ने पंचायतों को निर्देश जारी किए हैं।
समस्त पंचायत प्रधानों को निर्देश दिए गए है कि बरसात के नुकसान को मनरेगा सेल्फ में डाला जाए, ताकि प्रभावितों को राहत मिल सके। खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में सरकारी संपत्तियों और लोगों के निजी घरों व संपत्तियों को नुकसान हुआ है। लगातार नुकसान के अपडेट सामने आ रहे हैं।
वहीं, कई लोगों के घरों और गोशालाओं को भी खतरा बना हुआ है तथा खेतों का भी नुकसान हुआ है। वर्तमान में चल रही ग्राम सभाओं में मनरेगा की विशेष सेल्फ बनाकर उनमें सरकारी संपत्तियों के पुनः निर्माण/मरम्मत हेतु और लोगों के खेतों, गोशालाओं इत्यादि को हुए नुकसान की भरपाई हेतु कार्य डाले जाएं। कार्य करवाने से पहले बरसात से हुए नुकसान की रिपोर्ट पटवारी से स्पष्ट करवाकर दिनांक व फोटो सहित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
यदि किसी ग्राम पंचायत के तहत ग्राम सभा का आयोजन हो चुका हो, तब ऐसे में पुनः ग्राम सभा आयोजित हो सकती है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की सरकारी परिसंपत्ति को हुए नुकसान की रिपोर्ट पटवारी के पास जाकर जरूर बनवाएं और आपदा प्रबंधन की वेबसाइट पर भी अपलोड करें।
इसी तरह से जहां-जहां ग्राम पंचायत की सड़क, महिला मंडल भवन, सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत व युवक मंगल भवन या अन्य सरकारी परिसंपत्तियों का नुकसान हुआ हो तो उसका एस्टीमेट बनाकर, पटवारी की रिपोर्ट फोटो और पंचायत प्रस्ताव सहित विकास खंड कार्यालय नादौन को प्रेषित करें।
उन्होंने कहा कि मनरेगा की सेल्फ 10 जुलाई, 2025 तक विकास खंड कार्यालय पहुंच जानी चाहिए, ताकि 16 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले जिला परिषद की बैठक में स्वीकृति हेतु नियमानुसार प्रेषित की जा सके।