{"_id":"66cc7fc3cb760ba9680b5280","slug":"pump-operator-vipin-won-the-open-rapid-chess-championship-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-134440-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पंप ऑपरेटर विपिन ने जीती ओपन रैपिड चेस चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पंप ऑपरेटर विपिन ने जीती ओपन रैपिड चेस चैंपियनशिप
Tue, 27 Aug 2024 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 27 Aug 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
विपिन कुमार प्रतियोगिता में भाग लेते हुए
नादौन (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग नादौन में पंप ऑपरेटर के रूप में कार्यरत विपिन कुमार ने डीएवी कॉलेज कांगड़ा में आयोजित ओपन रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में जीत दर्ज कर न केवल विभाग बल्कि अपने परिजनों को भी गर्व महसूस करवाया है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और अन्य क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
नादौन के जलाड़ी गांव निवासी विपिन कुमार का फाइनल मुकाबला चंबा के सक्षम सहगल के साथ हुआ, जिसमें विपिन ने 4.5 और 5 के स्कोर से जीत हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन के बाद उनके विभाग और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। विपिन ने बताया कि वह 2008 से ही शतरंज खेल रहे हैं और 2018 में जल शक्ति विभाग में उनका चयन भी स्पोर्ट्स कोटे के तहत हुआ। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश से कोच डॉ. दिनेश पांडे और नादौन के कोच किशन चंद को दिया है। संवाद