{"_id":"65e08963e232e70fec0cd5ea","slug":"pulse-polio-medicine-will-be-administered-to-1378-children-at-ten-booths-in-jahu-area-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-122562-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जाहू क्षेत्र के दस बूथों पर 1378 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जाहू क्षेत्र के दस बूथों पर 1378 बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो दवाई
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहू के अधीन आने वाले दस बूथों पर 40 कर्मचारी 1378 पांच वर्ष तक के बच्चों को तीन मार्च को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य निरीक्षक रघुवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बाबत सभी कर्मचारियों की बैठक की गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहू के तहत बाहन्वीं में 174, लुद्दर महादेव में 174, बडैहर में 118, लगमन्वीं में 145, भलवानी में 174, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाहू में 171, जाहू बस अड्डे (एचआरए) में 145, जमली में 60, शिव मंदिर मनोह में 88 व आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडखर में 129 बच्चों सहित 1378 बच्चों तीन मार्च को बूथ स्तर पर दवाई पिलाई जाएगी।
इसके लिए प्रत्येक बूथ पर चार सदस्यों की टीम बनाई गई है। 40 कर्मचारियों में 25 आशा वर्कर, पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पांच स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पांच ही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि चार मार्च को छूटे बच्चों को घर-घर जाकर दस टीमें पल्स पोलियो की दवाई पिलाने का कार्य करेगी। प्रत्येक टीम में विभाग ने दो-दो सदस्य तैनात किए गए हैं। उन्होंने बूथ पर तैनात कर्मचारियों से आहन किया कि पल्स पोलियो अभियान का सफल बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करें तथा अपनी जिम्मेवारी समझ कर कार्य करें।