{"_id":"672e6ca1dac339c1ab0eb236","slug":"public-upset-due-to-absence-of-naib-tehsildar-in-sub-tehsil-kangu-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-140292-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उपतहसील कांगू में नायब तहसीलदार न होने से जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उपतहसील कांगू में नायब तहसीलदार न होने से जनता परेशान
Sat, 09 Nov 2024 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
कांगू(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत पड़ने वाले कांगू उपतहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों में समाजसेवी राकेश कठियाल, विनय कुमार, राजकुमार पठानिया, कुशाल सिंह, विपिन कुमार, रीता देवी, वीना देवी, सोमदत्त शर्मा आदि ने कहा कि नायब तहसीलदार न होने से करीब तहसील के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुके हैं। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। कांगू उपतहसील के अंर्तगत आसपास के करीब 15 पंचायतों के लोगों के काम न होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का आय प्रमाणपत्र, बोनाफाइड, चरित्र प्रमाणपत्र आदि का कार्य अधर में लटका हुआ है। करीब छह माह से कांगू उपतहसील का अतिरिक्त कार्यभार नायब तहसीलदार गलोड़ के पास था।
वहीं, 30 अक्तूबर को नायब तहसीलदार गलोड़ की सेवानिवृति के उपरांत यह समस्या काफी गंभीर हो गई। लोगों ने प्रशासन सहित जिलाधीश हमीरपुर अमरजीत सिंह से आग्रह किया है कि उपतहसील कांगू के लिए स्थाई तहसीलदार की नियुक्ति की जाए और करीब 15 किलोमीटर दूर तहसील नादौन में कार्य करवाने के लिए न भटकना पड़े। जिलाधीश हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि कांगू उपतहसील कांगू का अतिरिक्त कार्यभार नायब तहसीलदार नादौन के पास है।
एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने कहा कि उपतहसील कांगू का अतिरिक्त कार्यभार नायब तहसीलदार नादौन वेद प्रकाश के पास है, जो कि आजकल अवकाश पर हैं। सोमवार को ड्यूटी पर हाजिर होंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह अपने कार्य नादौन तहसील में आकर करवा लें, उनको प्राथमिकता पर कर दिया जाएगा।