फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Public on the road to cancel the notification of closure of 55 year old post office

Hamirpur (Himachal) News: 55 साल पुराना डाकघर बंद करने की अधिसूचना रद्द करवाने के लिए सड़क पर जनता

Fri, 28 Apr 2023 01:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Public on the road to cancel the notification of closure of 55 year old post office
पुराना काँगड़ा डाकघर बंद करवाने की अधिसूचना रद्द करवाने को लेकर मुख्य डाकघर पहुँचे लोग। संवाद
कांगड़ा। करीब 55 साल पहले पुराना कांगड़ा में खोले डाकघर की शाखा को बंद करने की अधिसूचना निरस्त करवाने के लिए वीरवार को पुराना कांगड़ा के बाशिंदे व स्थानीय पार्षद सड़कों पर उतर आए। बारिश के बावजूद सैकड़ों महिलाएं व स्थानीय लोग नगर परिषद की अध्यक्ष रेणू शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुमन वर्मा की अगुवाई में मुख्य डाकघर कांगड़ा पहुंच गए।
विज्ञापन

उनके साथ नगर परिषद की उपाध्यक्ष राज कुमारी, पार्षद प्रेमसागर धीमान, पुष्पा चौधरी, अशोक शर्मा भी ज्ञापन देने मुख्य डाकघर और एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। सभी पार्षदों ने एकजुट होकर स्थानीय जनता के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन एसडीएम के माध्यम सेकेंद्रीय संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद किशन कपूर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्थानीय विधायक पवन काजल को भेजा। मुख्य डाकपाल शिमला को पोस्टमास्टर के माध्यम से ज्ञापन भेजकर अधिसूचना निरस्त करने की मांग की गई। नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष व पार्षद सुमन वर्मा ने कहा कि 15 दिन के भीतर शाखा डाकघर कांगड़ा टाउन को बंद करने की अधिसूचना निरस्त नहीं की गई तो स्थानीय लोगों को साथ लेकर मुख्य डाकघर में अनिश्चितकालीन धरना व अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की अध्यक्ष रेणू शर्मा ने कहा कि शीघ्र नगर परिषद की आपात बैठक का आयोजन कर प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय मंत्री व केंद्र सरकार से शाखा डाकघर पुराना कांगड़ा को बंद करने की अधिसूचना निरस्त करने की सिफारिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह डाकघर शहर की भौगोलिक दृष्टि को ध्यान में रखकर ही वर्षों पहले पुराना कांगड़ा में खोला गया है और इसे किसी भी सूरत में बंद नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पोस्ट मास्टर आशीष ठाकुर ने कहा कि जो ज्ञापन नगर पार्षदों व स्थानीय जनता ने उन्हें दिया है, उसे उच्च अधिकारियों के पास पहुंचाया जाएगा। वहीं एसडीएम नवीन तंवर ने स्थानीय लोगों को उनके ज्ञापन को सीएम कार्यालय और केंद्र सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed