फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Proposal to run tempo traveler on more than 40 routes

Hamirpur (Himachal) News: 40 से अधिक रूटों पर टेंपो ट्रेवलर चलाने का प्रस्ताव

Wed, 16 Oct 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
चार उपमंडलों में 40 रूटों का आया प्रस्ताव, सुजानपुर उपमंडल का डाटा आना अभी बाकी
विज्ञापन


जिलाभर से आए प्रस्ताव को एडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी जांचेगी
नवीन ठाकुर

हमीरपुर। जिले के 40 से अधिक रूटों पर निजी बस ऑपरेटर टेंपो ट्रेवलर चलाएंगे। प्रारंभिक तौर पर जिला के चार उपमंडलों से 40 से अधिक रूटों का प्रस्ताव आया है। सुजानपुर उपमंडल से रूट से संबंधित जानकारी आना बाकी है। जिलाभर से आए प्रस्ताव को जिलास्तर पर बनी कमेटी जांचेगी। कमेटी की जांच के बाद इसे शिमला संबंधित विभाग को आगामी प्रक्रिया के लिए भेजा जाएगा। यात्रियों को बेहतर और सुगम सफर सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में टेंपो ट्रेवलर चलाए जाने प्रस्तावित हैं।
प्रदेश में 100 से अधिक टेंपो ट्रेवलर चलाए जाएंगे। इन टेंपो ट्रेवलर को उन रूटों पर चलाए जाने की योजना है जहां पर अभी तक न ही प्राइवेट और न ही सरकारी बस की सुविधा प्राप्त हुई है। इसके अलावा यह टेंपो ट्रेवलर उन संकरी सड़कों पर भी चलाए जाने हैं, जहां पर बड़ी बसों के आवागमन में दिक्कत होती है। प्रदेश में कई ऐसे सड़क मार्ग हैं, जहां पर अभी तक बसें नहीं संचालित हो पाई हैं। उन क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में दिक्कत आती है। अधिकतर ऐसे मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेवलर के लिए रूटों को चिह्नित करने के लिए उपमंडल स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन


जिला स्तर पर बनेगी जांच कमेटी
चार उपमंडल बड़सर, भोरंज, नादौन व हमीरपुर से 40 से अधिक रूटों की जानकारी प्राप्त हो गई है। सुजानपुर उपमंडल से अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एक या दो दिन के भीतर यहां से भी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसके बाद सभी प्रस्ताव की जिला स्तर पर बनाई कमेटी जांच करेगी। यह कमेटी एडीएम की अध्यक्षता में बनाई गई है। इस कमेटी में एडीएम के अलावा आरटीओ, आरएम परिवहन विभाग सहित अन्य सदस्य हैं। प्रस्ताव की समीक्षा व जांच के बाद इन्हें शिमला में संबंधित विभाग को प्रेषित किया जाएगा। आरटीओ हमीरपुर अंकुश शर्मा ने कहा कि टेंपो ट्रेवलर के लिए 40 से अधिक रूटों का प्रस्ताव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed