{"_id":"69ca560241969d28970766ca","slug":"promoted-jbt-teachers-will-take-charge-in-new-schools-after-the-end-of-the-session-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-188473-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पदोन्नत जेबीटी शिक्षक सत्र समाप्ति के बाद नए स्कूलों में संभालेंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पदोन्नत जेबीटी शिक्षक सत्र समाप्ति के बाद नए स्कूलों में संभालेंगे जिम्मेदारी
Tue, 31 Mar 2026 04:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 31 Mar 2026 04:21 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर जिले छह शिक्षा खंडों में सेवाएं देंगे 68 एचटी
फरवरी में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को किया है पदोन्नत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हमीरपुर जिले के छह शिक्षा खंडों में पदोन्नत किए गए 68 जेबीटी शिक्षक अब शैक्षणिक सत्र 2025-26 के समापन के बाद नए स्कूलों में अपनी सेवाएं देंगे। वार्षिक परिणाम घोषित होने के बाद इन शिक्षकों को वर्तमान स्कूलों से रिलीव होकर नए संस्थानों में रिपोर्ट करनी होगी, जिसके बाद वे विद्यार्थियों के दाखिले, पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक कार्य संभालेंगे।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने फरवरी माह में इन शिक्षकों को मुख्य शिक्षक (हेड टीचर) के पद पर पदोन्नत किया था। हालांकि, वार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए निर्देश दिए गए थे कि सभी शिक्षक सत्र समाप्ति तक अपने मौजूदा स्कूलों में ही जेबीटी के रूप में कार्य करते रहें, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
अब सत्र समाप्त होने के साथ ही इन शिक्षकों की नई तैनाती लागू होगी। निर्देश दिए गए हैं कि जो शिक्षक तीन दिनों के भीतर रिलीव नहीं होंगे, उन्हें खंड विकास अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करना होगा।
विज्ञापन
जिले के कई स्कूलों में मुख्य शिक्षक के पद लंबे समय से खाली थे, जिससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कई स्थानों पर एक ही मुख्य शिक्षक को दो-दो स्कूलों का कार्यभार संभालना पड़ रहा था। ऐसे में इन पदोन्नतियों के बाद रिक्त पद भरने से स्कूलों की व्यवस्था में सुधार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।
कोट
जिले के 68 जेबीटी शिक्षकों को मुख्य शिक्षकों के पदों पर पदोन्नति मिली है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के समापन तक शिक्षक संबंधित स्कूल में ही सेवाएं देने के निर्देश दिए हैं, अब शिक्षक नए स्कूल में सेवाएं देंगे।-कमल किशोर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर