फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Procurement of maize prepared from natural farming started in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद शुरू

Fri, 25 Oct 2024 08:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन 30 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदी 51.66 क्विंटल मक्की
विज्ञापन

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने किसानों से किया सामूहिक रूप से खेती करने का आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने और इस विधि से तैयार फसलों को अच्छे दाम प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से की गई विशेष घोषणा पर कार्य आरंभ कर दिया गया है। जिला हमीरपुर में प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदने की प्रक्रिया शुक्रवार से आरंभ कर दी गई।

पक्का भरो स्थित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के स्टोर के परिसर में मक्की की खरीद के शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त अमरजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए अमरजीत सिंह ने कहा कि खेती में रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग के कई दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर प्राकृतिक खेती को प्रेरित एवं प्रोत्साहित कर रही है। प्राकृतिक खेती में रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों का प्रयोग नहीं किया जाता है। इस विधि से तैयार फसलें जहां सेहत के लिए सुरक्षित एवं पौष्टिक होती है, वहीं इससे पर्यावरण का संरक्षण भी होता है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि प्राकृतिक खेती से तैयार फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बन गया है। प्रदेश सरकार ने ऐसी फसलों के लिए ऊंचे दाम निर्धारित किए हैं। इस विधि को अपनाकर किसान अपनी आय में अच्छी बढ़ोतरी कर सकते हैं। उपायुक्त ने किसानों से आग्रह किया कि वे सामूहिक रूप से खेती करें तथा इसके लिए समूहों का गठन करें। इससे उनकी फसलों के विपणन में आसानी होगी तथा उन्हें अच्छे दाम मिलेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त का स्वागत करते हुए कृषि विभाग की आतमा परियोजना के परियोजना निदेशक डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार जिला हमीरपुर में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की फसल को 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आम तौर पर मक्की के दाम 18 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम रहते हैं, लेकिन प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की को 30 रुपये में खरीदा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले दिन जिला के किसानों से लगभग 51.66 क्विंटल मक्की खरीदी गई। इस अवसर पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा, आतमा के उप परियोजना निदेशक डॉ. राकेश धीमान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed