फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Problems of e-rickshaw drivers will be solved: Sunil

ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : सुनील

Tue, 29 Jul 2025 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 29 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Problems of e-rickshaw drivers will be solved: Sunil
ई-ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा से मुलाकात
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के ई-ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से भेंट की। उन्होंने सुनील शर्मा बिट्टू को ई-ऑटो रिक्शा चालकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत करवाया तथा एक मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने हमीरपुर के पुराने और नए बस स्टैंड, मेडिकल काॅलेज, नादौन चौक और गांधी चौक पर ऑटो खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न विभागों में आ रही अन्य समस्याओं का समाधान करवाने का भी आग्रह किया। सुनील शर्मा बिट्टू ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वस्त किया कि ई-ऑटो रिक्शा चालकों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू के साथ एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-ऑटो रिक्शा चालकों के प्रतिनिधिमंडल में लाल चंद पठानिया, अनमोल कुमार, दिनेश शर्मा, सुनील कुमार, सुनील ठाकुर, रमाकांत और अन्य ई-ऑटो रिक्शा चालक शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed