फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Probe sought into allotment of shops at sports complex.

Hamirpur (Himachal) News: खेल परिसर में दुकानों के आवंटन की मांगी जांच

Tue, 13 Oct 2026 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 13 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खेल परिसर में दुकानों के आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विपिन कुमार, सलोचना देवी, लेखराज शर्मा और संजीव कुमार आदि शिकायतकर्ताओं ने उपायुक्त हमीरपुर को मांग पत्र सौंपकर दुकानों के आवंटन में कथित अनियमितताओं की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि खेल परिसर में दुकानों के आवंटन के दौरान की गई नंबरिंग में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही उन्हें दुकानों का आवंटन किए जाने की सूचना दी गई थी लेकिन आवंटन प्रक्रिया में दुकानों के नंबर बदलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि दुकानों के पूरे आवंटन की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। स्वीकृत अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के आधार पर ही दुकानों का सही आवंटन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बदली गई नंबरिंग को निरस्त कर दुकानों को दोबारा वैध और सही क्रम में दर्ज करने के आदेश जारी किए जाएं। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सामने आई आपत्तियों का उचित समाधान करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed