{"_id":"66f2aad2ddf91e15ef01b3c3","slug":"pro-atul-and-prof-preeti-thakur-included-in-top-2-percent-scientists-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-136715-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रो. अतुल और प्रो. प्रीति ठाकुर टॉप 2 फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रो. अतुल और प्रो. प्रीति ठाकुर टॉप 2 फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल
विज्ञापन
अतुल ने 200 से अधिक और डॉ. प्रीति ने 160 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एलसेवियर रैंकिंग 2024 में शीर्ष 2 (टॉप 2) फीसदी वैज्ञानिकों में प्रोफेसर अतुल ठाकुर और प्रोफेसर प्रीति ठाकुर को शामिल किया गया है। दोनों ही गांव परोल, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के निवासी हैं। प्रोफेसर अतुल ठाकुर वर्तमान में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो टेक्नोलॉजी और एमिटी स्कूल ऑफ एप्लाइड साइंसेज के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। प्रोफेसर प्रीति ठाकुर एमिटी यूनिवर्सिटी हरियाणा गुरुग्राम भारत में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो टेक्नोलॉजी की प्रमुख हैं। प्रोफेसर अतुल और प्रोफेसर प्रीति दोनों को 2023 और 2022 की शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में भी जगह मिली है। यह मान्यता चुंबकीय नैनो प्रौद्योगिकी विशेषकर फेराइट्स के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण कार्य पर आधारित है। उनके अनुसंधान के क्षेत्रों में माइक्रोवेव अनुप्रयोगों, उच्च आवृत्ति अनुप्रयोगों, रडार अवशोषित सामग्री, जल शोधन, एंटीना लघुकरण, उच्च घनत्व मेमोरी भंडारण प्रणाली, सेंसर अनुप्रयोगों, मेटामेटेरियल्स और कृषि अनुप्रयोगों के लिए फेराइट (चुंबकीय गुणों वाला पदार्थ) शामिल हैं। डॉ. अतुल ठाकुर ने 200 से अधिक और डॉ. प्रीति ने 160 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय, सहकर्मी-समीक्षित पत्रिकाओं में प्रकाशित किए हैं। उन्होंने अब तक 50 से अधिक पेटेंट दाखिल किए हैं।