{"_id":"66ffd5e67f107b45f10a843b","slug":"private-schools-are-not-able-to-develop-innovative-thinking-among-students-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-137483-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों में आविष्कारक सोच विकसित नहीं कर पा रहे निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों में आविष्कारक सोच विकसित नहीं कर पा रहे निजी स्कूल
विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड के 901 ऑनलाइन आवेदनों में से महज 61 निजी स्कूलों के
पिछले साल हुए थे 782 ऑनलाइन आवेदन
नवीन ठाकुर
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के निजी स्कूल प्रबंधक विद्यार्थियों में नवाचार और आविष्कारक सोच विकसित नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि जिले में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत निजी स्कूलों की भागीदारी सरकारी स्कूलों की अपेक्षा काफी कम है। अभी तक हुए 901 ऑनलाइन आवेदनों में से मात्र 61 ऑनलाइन आवेदन निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की ओर से किए गए हैं। हालांकि, जिला में इस वर्ष इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत आवेदन संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले काफी बढ़ी है। जिला में अब तक विद्यार्थियों की ओर से 901 ऑनलाइन आवेदन किए जा चुके हैं। पिछले वर्ष मात्र 782 ऑनलाइन आवेदन हुए थे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना को लेकर आवेदन की धीमी गति को देखते हुए विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया था। पहले आइडिया भेजने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की थी, जिसे बढ़ाकर 15 अक्तूबर किया गया।
युवा सोच को नई उड़ान देने के मकसद से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इंस्पायर अवार्ड की शुरुआत की है। छठी से दसवीं तक के विद्यालयों के बच्चों से मौलिक विचारों और रोजमर्रा की समस्याओं को सुलझाने वाले आइडिया लिए जाने हैं। जिन बच्चों का आइडिया चयनित होगा, उसे 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इन रुपयों से विद्यार्थी भेजे गए आइडिया पर मॉडल बनाते हैं।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत अब तक 901 ऑनलाइन आवेदन हुए हैं। विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सरकारी स्कूलों की भांति निजी स्कूलों को भी इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलता है राष्ट्रीय मंच
इंस्पायर अवार्ड मानक विद्यार्थियों के नवाचारी प्रोत्साहन के लिए एक अभिनव योजना है। इसमें पुरस्कार के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित प्रतिभागियों के मॉडल को आईआईटी व एनटीए जैसे संस्थानों के तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाता है। यह कार्यक्रम स्कूलों के सृजनात्मक सोच वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों मंच प्रदान करता है।