फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Private school operators informed about the problems

Hamirpur (Himachal) News: निजी स्कूल संचालकों ने समस्याओं से करवाया अवगत

Fri, 27 Sep 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
आरटीओ अंकुश शर्मा ने कहा- न्यायालय के आदेशों का पालन करवाना विभाग के लिए आवश्यक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन(हमीरपुर)। निजी स्कूल संचालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर अंकुश शर्मा के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। जिलास्तरीय बैठक के दौरान निजी स्कूल संचालकों ने स्कूली वाहनों को लेकर आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से विभाग के कुल्लू तथा धर्मशाला से आ रहे फ्लाइंग स्क्वायड की ओर से स्कूल वाहनों के भारी भरकम चालान किए हैं। इससे स्कूलों को जुर्माने के तौर पर भारी भरकम राशि भरनी पड़ी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य समस्याओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा की।



प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह ठाकुर तथा प्रदेश महासचिव डॉ. सुमन ठाकुर ने सरकार की ओर से निजी स्कूलों को राहत देते हुए जारी किए गए फ्लीट परमिट के लिए सरकार तथा विभाग का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आरटीओ अंकुश शर्मा ने स्कूल वाहनों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि न्यायालय के आदेशों का पूर्ण पालन करवाना विभाग के लिए आवश्यक है। न्यायालय की ओर से तय नियमों का केंद्र बिंदु बच्चों की सुरक्षा है क्योंकि बच्चों की सुरक्षा अति महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed