फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Private agency will conduct interview in ITI Hamirpur on 14th

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई हमीरपुर में 14 को निजी एजेंसी लेगी साक्षात्कार

Sat, 09 Nov 2024 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 09 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, परवाणु और पंचकूला की विभिन्न कंपनियों में कई पदों को भरने के लिए निजी एजेंसी 14 नवंबर को आईटीआई हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी। आईटीआई हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने कहा कि साक्षात्कार में वैल्डर, फिटर और सभी मैकेनिकल टे्रडों के फ्रैश आईटीआई डिप्लोमाधारक उम्मीदवार, जबकि दूसरी कंपनी में फिटर, टर्नर, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, एमएमवी और मशीनिस्ट के फ्रेशर आईटीआई डिप्लोमाधारक, तीसरी कंपनी के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक या तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक फ्रेश उम्मीदवार, जबकि तीसरी कंपनी के लिए दसवीं पास, बारहवीं पास, आईटीआई डिप्लोमाधारक और इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक फ्रेश एवं अनुभवी उम्मीदवार पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि चौथी कंपनी में दसवीं पास, बारहवीं पास और आईटीआई इलेक्ट्रॉनिक्स के फ्रेश उम्मीदवार साक्षात्कार दे सकते हैं।
विज्ञापन

साक्षात्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा ईपीएफ, ईएसआई, ओवरटाइम भत्ता, अन्य भत्ते, वर्दी, सुरक्षा किट, सस्ता खाना और कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि इच्छुक युवा अपने बायोडाटा, समस्त मूल प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड और इन सभी दस्तावेजों की 3-3 छायाप्रतियों एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आईटीआई हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222609 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed