फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Prepare yourself according to the needs of the future: Chief Minister

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करें युवा : मुख्यमंत्री

Mon, 06 Mar 2023 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिले के सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र को युवाओं की क्षमता पर पूर्ण विश्वास है। विद्यार्थी स्वयं भी एकाग्र चित्त होकर पूर्ण आत्मविश्वास से विभिन्न चुनौतियों का सामना कर जीवन में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्या का मंदिर होता है और यह हमें ज्ञान प्रदान करने के साथ ही भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के काबिल भी बनाता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दक्षता एवं कौशल विकास के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यह हमें बदलते विश्व के साथ भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में दक्षता हासिल कर विद्यार्थी स्वयं को चुनौतियों से पार पाने और विभिन्न अवसरों का समुचित लाभ उठाने के काबिल बना सकते हैं। इससे न केवल वे स्वयं जीवन में सफल होते हैं, अपितु विश्व पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सैनिक स्कूल में छात्राओं को दाखिला प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और विभिन्न क्षेत्रों में उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कैप्टन मनोज कुमार महावार ने मुख्यमंत्री को स्कूल की उपलब्धियों एवं विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और रक्षा मंत्रालय से भी इस बारे में मामला उठाने का आश्वासन दिया। इससे पहले, विद्यालय परिसर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्होंने इस अवसर पर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। विधायक राजेंद्र राणा, इंद्र दत्त लखनपाल, आशीष शर्मा और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, उपायुक्त देबश्वेता बानिक और पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा सहित सैनिक स्कूल के स्टाफ सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed