फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Preparation...Students will have weekly tests before board exams

Hamirpur (Himachal) News: तैयारी... बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों के होंगे साप्ताहिक टेस्ट

Sun, 08 Feb 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 08 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों के साप्ताहिक टेस्ट आयोजित किए जाएंगे, जिससे वह बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न से पहले ही परिचित हो सकेंगे।
विज्ञापन


इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाएं देने में होने वाली कठिनाइयों को कम करना है। साप्ताहिक मूल्यांकन से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का समय-समय पर आकलन होगा और उनकी कमजोरियों को समय रहते दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन साप्ताहिक टेस्टों का आयोजन स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा, बल्कि वे सहज वातावरण में परीक्षा अभ्यास कर सकेंगे। अभियान के दौरान शिक्षक भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वे विद्यार्थियों को प्रश्नों की समझ, उत्तर लेखन की तकनीक और समय प्रबंधन में सहयोग करेंगे, ताकि विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ वार्षिक और बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पांचवीं व आठवीं कक्षा के विद्यार्थी परीक्षाओं में फेल हो गए थे। ऐसे में मौजूदा सत्र में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभाग की ओर से पहले से अभियान शुरू किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।


कोट

पांचवीं और आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयार करने के लिए स्कूलों में साप्ताहिक टेस्टों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षाएं देने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। -कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article