{"_id":"6407833ef9962a3da90628b4","slug":"preparations-started-to-make-jahu-an-industrial-hub-hamirpur-hp-news-c-19-1-82193-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जाहू को औद्योगिक हब बनाने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जाहू को औद्योगिक हब बनाने की तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज/जाहू(हमीरपुर)। युवाओं को रोजगार देने के लिए भोरंज विधानसभा क्षेत्र के जाहू को औद्योगिक विकास के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। इसको लेकर मंगलवार को दो जगहों पर भूमि का निरीक्षण किया गया। अब उद्योग विभाग इसके लिए प्रस्ताव तैयार करेगा। विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में उद्योग विभाग, राजस्व विभाग और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने दो जगहों पर भूमि का निरीक्षण किया। जिन संस्थानों में भूमि का निरीक्षण किया गया, वह भूमि सरकारी और मलकीत भूमि है।
तीन जिलों का संगम होने और चारों ओर से मुख्य मार्गों से जुड़ा होने की वजह से जाहू को औद्योगिक हब बनाने के लिए विधायक सुरेश कुमार ने कार्य को प्राथमिकता से लिया है। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि युवाओं को उनके घर द्वारा रोजगार मिलें। इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। युवाओं के रोजगार देने के जाहू में औद्योगिक विकास किया जाएगा।
इसके लिए स्थानीय पंचायत के साथ ग्रामीणों को सहयोग लिया जाएगा। इस दौरान उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, उद्योग विभाग के जीएम संदीप कुमार, प्रसार अधिकारी प्रवेश कपूर, राजस्व विभाग के कानूनगो अश्वनी, पटवारी राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान रोशन लाल शर्मा, संदीप शर्मा, चमन लाल शर्मा, राजन कपिल, पंकज, पंचायत प्रतिनिधि सुदेश वर्मा, सिमरो देवी, राज कुमारी, जोगिंद्र सिंह और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं, इस बारे उद्योग विभाग के जीएम संदीप कुमार ने कहा कि विधायक के आदेश पर जाहू में भूमि का निरीक्षण कर लिया गया। इसके बाद विभाग प्रस्ताव तैयार करके उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के लिए भेजेगा।
पूर्व सरकार में भी शुरू हुई थी कवायद
पूर्व जयराम सरकार में भी जाहू में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की कवायद शुरू हुई थी। करीब तीन बार पूर्व विधायक कमलेश कुमारी और उद्योग विभाग की टीमों ने भूमि का निरीक्षण कर जाहू में औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने का निर्णय लिया था लेकिन इसके बावजूद पिछले पांच साल में यहां कोई उद्योग स्थापित नहीं हो पाया। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या सुक्खू सरकार में यहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा या फिर यहां भी बैठकों और निरीक्षणों का दौर ही चलेगा।