{"_id":"6a2329df0032501ed80f6f62","slug":"preparations-for-census-2027-begin-enumerators-trained-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-196038-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जनगणना-2027 की तैयारी शुरू, प्रगणकों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जनगणना-2027 की तैयारी शुरू, प्रगणकों को दिया प्रशिक्षण
Sat, 06 Jun 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जनगणना-2027 के पहले चरण में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करने के लिए शुक्रवार को पुराने कन्या स्कूल भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में जिला राजस्व अधिकारी नरेश कुमार पटियाल ने 16 जून से 15 जुलाई तक होने वाली मकानों के सूचीकरण एवं मकान गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना किसी भी राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, क्योंकि इसके आधार पर ही सरकारी योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन किया जाता है।
उन्होंने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाकर सही एवं सटीक डाटा एकत्रित करें तथा उसकी समय पर ऑनलाइन अपलोडिंग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
इस बार की जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी। इसके तहत लोगों को कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन अपलोड करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। परिवार के मुखिया या अन्य सदस्य 15 जून तक अपने मकानों एवं भवनों से संबंधित जानकारी पोर्टल पर स्वयं भर सकते हैं, जिसके बाद एक आईडी जनरेट होगी।
उन्होंने बताया कि 16 जून से 15 जुलाई के बीच जब प्रगणक मकानों के सूचीकरण के लिए घर-घर जाएंगे, तो लोग यह आईडी दिखाकर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर सकते हैं।