{"_id":"6ab43272a8e59b6a6f026d44","slug":"pregnant-women-will-receive-information-about-the-matru-vandana-yojana-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-209437-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गर्भवतियों को मिलेगी मातृ वंदना योजना की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गर्भवतियों को मिलेगी मातृ वंदना योजना की जानकारी
Thu, 24 Sep 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के 1351 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जागरूक किया जाएगा। आठ अक्तूबर तक प्रस्तावित अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं को योजना के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देंगी।
इसके साथ गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और गर्भावस्था के दौरान जरूरी सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
योजना के तहत पहले बच्चे के जन्म पर पात्र महिला को पांच हजार रुपये और दूसरी संतान के रूप में बेटी होने पर छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। जिले के 1351 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों तक पोषण, स्वास्थ्य तथा सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी पहुंचाना है।
कोट
1351 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -संजय कुमार डोगरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, हमीरपुर