फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pregnant women will not have to go to Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: गर्भवती महिलाओं को नहीं जाना पड़ेगा हमीरपुर

Thu, 25 Jul 2024 07:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल भोरंज में गायनी चिकित्सक तैनात
विज्ञापन


क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को यहीं उपलब्ध करवाई जाएंगी सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में आने वाली गर्भवती महिलाओं को अब इलाज के लिए हमीरपुर नहीं जाना पड़ेगा। भोरंज अस्पताल में ही गर्भवती महिलाओं का इलाज किया जा सकेगा। इसके लिए एक गायनी चिकित्सक ने कार्यभार संभाल लिया है। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी। भोरंज अस्पताल में गायनी विशेषज्ञ का पद पिछले एक वर्ष से रिक्त चल रहा था। इससे गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कभी कभार डेपुटेशन पर चिकित्सक भेजा जाता था। गर्भवती महिलाओं को या तो निजी अस्पताल या हमीरपुर अस्पताल 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था।



इतना सफर करना इन महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। अब इस समस्या से निजात मिल गई है। हर रोज गर्भवती महिलाओं का इलाज अस्पताल में होगा। महिलाओं सलोचना, कविता, रजनी, दिव्या, ज्योति आदि ने कहा कि पूर्व में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। एक चेकअप के लिए भी 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। अब यहां पर चिकित्सक आ गई हैं। सिविल अस्पताल भोरंज की रोजाना की ओपीडी 450 के लगभग है। इस बारे में बीएमओ भोरंज डॉ. भोरंज ललित कालिया ने कहा कि हर रोज गायनी डॉक्टर ओपीडी में बैठेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed