फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pragya Vashisht and Piyush Patial were selected as the best athletes.

Hamirpur (Himachal) News: प्रज्ञा वशिष्ठ और पीयूष पटियाल चुने बेस्ट एथलीट

Tue, 14 Oct 2025 05:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Oct 2025 05:18 AM IST
विज्ञापन
Pragya Vashisht and Piyush Patial were selected as the best athletes.
जिला स्तरीय एथलीट के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य। संवाद
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने प्रतियोगिता का समापन किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और विशेषकर, बच्चों एवं युवाओं के लिए तो यह अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

एथलेटिक्स में छात्रा वर्ग में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककड़ियार की टीम उपविजेता रही। छात्रों के वर्ग में ब्लू स्टार स्कूल विजेता और रावमापा ककड़ियार उपविजेता रहा। छात्राओं में हिम अकादमी स्कूल विकासनगर की प्रज्ञा वशिष्ठ और छात्रों में ब्लू स्टार स्कूल के पीयूष पटियाल बेस्ट एथलीट घोषित किए गए। छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता में रावमापा चौरी प्रथम, बीपीएस जलाड़ी द्वितीय, वाद्य संगीत में रावमापा भोटा प्रथम, द मैगनेट स्कूल द्वितीय, नाटक में द मैगनेट स्कूल प्रथम, एमपीपीएस मलोटी द्वितीय, संस्कृत गीतिका में गर्ल्स स्कूल नादौन प्रथम, रावमापा भोटा द्वितीय, श्लोकोचारण में गर्ल्स स्कूल नादौन प्रथम और हिम अकादमी स्कूल विकासनगर द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed