फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Prabhat Sabha raised demand to stop pension of MPs and MLAs

Hamirpur (Himachal) News: प्रभात सभा ने उठाई सांसदों और विधायकों की पेंशन बंद करने की मांग

Fri, 28 Jun 2024 04:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
कहा, प्रतिवर्ष 15 अरब 65 करोड़ 60 लाख रुपये देश का हो रहा खर्च
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रभात सुधार सभा के अध्यक्ष प्रकाश चंद सेन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सांसदों और विधायकों की पेंशन बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 776 सांसद हैं। देश के खजाने से प्रत्येक सांसद को वेतन और भत्ते मिलाकर 5,00000 प्रति माह दिया जाता है। हर वर्ष वेतन और भत्तों को मिलाकर इन पर 465 करोड़ 60 लाख रुपये का खर्च आता है। इसके अलावा आवास, रहने, खाने-पीने, यात्रा भत्ता, इलाज, विदेशी सैर-सपाटे और सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों के खर्चों को मिलाकर मूल वेतन और भत्ते से भी ज्यादा खर्च आता है। भारत में 4,120 विधायक और 462 एमएलसी को मिलाकर कुल 4,582 विधायक हैं। प्रति विधायक को वेतन भत्ता मिला कर प्रतिमाह 2 लाख का खर्च होता है। इस हिसाब से सभी विधायकों पर एक वर्ष में 1100 करोड़ रुपये का खर्च आता है। विधायकों और सांसदों के पीछे भारत का प्रतिवर्ष 15 अरब 65 करोड़ 60 लाख रुपये का खर्च होता है।

देश के निर्माण में मेहनत करके खाने वाले मजदूर की भागीदारी हर हाल में देश का नेतृत्व करने वाले किसी भी सदस्य से कम नहीं है। देश के निर्माण के लिए मजदूर और किसान खेतों में खाद्य सामग्री पैदा करने के लिए ठिठुरती सर्दी और भीषण गर्मी में पसीना बहाते हैं, इसके बदले उनको चूल्हा-चौका चलाने जितना ही मेहनताना मिलता है। जबकि जनता की ओर से देश का नेतृत्व करने के लिए चुनकर भेजे गए सांसद और विधायक वातानुकूलित कार्यालयों तथा आवासीय भवनों में बादशाहों जैसा जीवन व्यतीत करते हैं, जो न्याय संगत नहीं है। इन विधायकों व सांसदों की भी पेंशन बंद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed