फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Potholes dot the Nadaun-Jwalaji road, making it difficult for people to walk.

Hamirpur (Himachal) News: नादौन-ज्वालाजी सड़क में जगह-जगह गड्ढे, लोगों का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

Sun, 22 Mar 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 22 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Potholes dot the Nadaun-Jwalaji road, making it difficult for people to walk.
संदीप कुमार।
नादौन(हमीरपुर)। चार दिन लगातार हुई बारिश के बाद नादौन से ज्वालाजी राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत बहुत खस्ता हो गई है। नादौन बस स्टैंड से लेकर उपडाकघर चौक तक सड़क की हालत काफी दयनीय है। बारिश के कारण सड़क पर अब राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सड़क की खस्ताहालत से वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नादौन बस स्टैंड से लेकर व्यास पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं, जिसके कारण कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पानी की निकासी न होने के कारण कई स्थानों पर हालत काफी खराब है और सड़क पर काफी बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं, जहां से निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, रात के अंधेरे में यह गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे और दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालकों में कमल, मनीष, मधुर, विजय आदि ने कहा कि सड़क की हालत खस्ता होने के कारण परेशानी हो रही है और वाहनों का भी भारी भरकम नुकसान हो रहा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है सड़क की मरम्मत जल्द करवाई जाए। इंद्रपाल चौक के साथ लगती सड़क का भी एक भाग पूरी तरह धंस गया है।
इस स्थल पर कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जगह-जगह जलभराव हो गया था। इस सड़क के भाग का जल्द मरम्मत कार्य नहीं किया गया, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में लाई गई है और जल्दी ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दे दिए जाएंगे।



क्या कहते हैं लोग

नादौन से ज्वाला जी राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत खस्ता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। लेकिन विभाग कुंभकर्णीय नींद सोया है। सड़क में चार दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह पानी खड़ा हो गया है। लंबे समय से सड़क खस्ताहाल है। विभाग जल्द मरम्मत कार्य करवाए। -संदीप, निवासी नादौन



नादौन बस स्टैंड से लेकर उपडाकघर चौक तक इतने गड्ढे हो गए हैं कि वाहन जोर-जोर से उछलते हैं, जिससे वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। रात के समय बहुत अधिक परेशानी होती है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं और वाहनों का ज्यादा नुकसान होता है। -मिंटू, निवासी नादौन




इंद्रपाल चौक के साथ लगती सड़क का एक भाग पूरी तरह धंस गया है। इस स्थल पर कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। विभाग दुर्घटनाओं का इंतजार कर रहा है। बारिश के कारण स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। जलभराव के कारण सड़क की टारिंग उखड़ गई है। -सन्नी, निवासी नादौन

संदीप कुमार।

संदीप कुमार।

संदीप कुमार।

संदीप कुमार।

संदीप कुमार।

संदीप कुमार।

संदीप कुमार।

संदीप कुमार।

संदीप कुमार।

संदीप कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article