फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Post graduate classes could not start in Chakmoh College

Hamirpur (Himachal) News: चकमोह कॉलेज में शुरू नहीं हो पाईं स्नातकोत्तर की कक्षाएं

Wed, 24 Jul 2024 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
बड़सर विधानसभा का सबसे पुराना है यह कॉलेज
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व बंद कर दी गई थी एमए हिंदी और संस्कृत की कक्षाएं
बाबा बालकनाथ मंदिर न्यास करता है कॉलेज का संचालन, विद्यार्थी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालकनाथ महाविद्यालय चकमोह में विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर विषय पढ़ने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास दियोटसिद्ध की ओर से संचालित इस महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ार्ई के बाद विद्यार्थियों को दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित महाविद्यालयों में भटकना पड़ रहा है। पूर्व में महाविद्यालय में विद्यार्थियों को एमए हिंदी और एमए संस्कृत की पढ़ाई करवाई जाती थी। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में कोई भी परेशानी नहीं होती थी। लेकिन, पिछले दो वर्षों से महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएं बंद है। इसी के चलते महाविद्यालय में कोई भी नया दाखिला नहीं हो पाया है।

युवक मंडल चकमोह के प्रधान सोमदत्त शर्मा, राजेश कुमार, रामस्वरूप, प्रदीप कुमार, राकेश राणा, जसवीर, सुदेश कुमारी आदि ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बाबा बालक नाथ मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा चढ़ता है। मंदिर की ओर से संचालित महाविद्यालय के उत्थान के लिए भी पैसा खर्च होता है लेकिन जो सुविधा या शैक्षणिक स्तर यहां पर बढ़ना चाहिए, वैसा नहीं हो रहा है। बच्चों की संख्या भी गिर रही है। पहले एमए हिंदी और एमए संस्कृत की क्लास यहां चलती थी, अब बंद हो गई है। बीते वर्ष भी उन्होंने मंदिर न्यास को महाविद्यालय में कक्षाएं शुरू करने के लिए ज्ञापन सौंपा था लेकिन अभी तक कक्षाएं नहीं चल पाई हैं। इस संदर्भ में कॉलेज के प्राचार्य नरेश कुमार ने कहा कि फिलहाल यहां स्नातकोत्तर की कक्षाएं बंद है और महाविद्यालय में कोई भी दाखिला नहीं हुआ है। उधर, कार्यकारी एसडीएम बड़सर धर्मपाल नेगी ने कहा कि तकनीकी कारणों के चलते यह समस्या हुई है। आगामी समय में इसको दूर करके कक्षाओं को फिर से शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed