फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   pooja win gold medel

तज्यार की पूजा ने एमए जर्नलिज्म में हासिल किया गोल्ड

Sun, 08 Mar 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
pooja win gold medel
एमए जर्नलिज्म में गोल्ड मेडल पाने वाली जेएनडीयू की छात्रा पूजा। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। स्थानीय विकास खंड के गांव तज्यार की पूजा के सपनों को नई उड़ान मिली है। पूजा ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी रिजनल कैंपस जालंधर से एमए जर्नलिज्म में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। पूजा को जीएनडीयू में हुए 46वें दीक्षांत समारोह में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने उच्च शिक्षा मंत्री राजिंद्र सिंह बाजवा, उपकुलपति जसपाल सिंह संधु, अभिनेता पंकज कपूर की उपस्थिति में सम्मानित किया। गोल्ड मेडल प्राप्त इस होनहार बेटी ने साबित कर दिया कि सपनों की उड़ान को मेहनत और इच्छाशक्ति के बल पर पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

पूजा ने बताया कि उसने अपने अंदर एक इच्छाशक्ति पाली थी कि वह एक दिन जरूर गोल्ड मेडल प्राप्त करेगी। भविष्य में कलम के दम पर देश और सामाजिक व्यवस्था में सुधार करने का बीड़ा उठाने का प्रण पूजा ने कर रखा है। पूजा साधारण परिवार से संबंध रखती है। पिता सोमदत्त पंजाब पुलिस में कार्यरत हैं और माता गृहिणी है। पूजा की इस उपलब्धि के लिए बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, क्षेत्र के शिक्षाविद जगदीश चंद शर्मा और बिझड़ी पंचायत के उपप्रधान संजय शर्मा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed