फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Polio doses will be administered to 32,378 children

Hamirpur (Himachal) News: 32,378 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Wed, 28 Feb 2024 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
तीन मार्च को चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान
विज्ञापन


283 बूथों पर पिलाई जाएगी दवाई, 1132 स्वास्थ्य कार्यकर्ता करेंगे इस अभियान में कार्य

तीन मार्च को रह जाने वाले बच्चों को चार और पांच को घरद्वार पर चलाया जाएगा अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिलेभर में तीन मार्च को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। शून्य से लेकर पांच साल तक के कुल 32,378 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पोलियो बूथ पर किस तरह से बच्चों को जिंदगी की दो बूंद पिलानी है, उस बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया है। जिले में कुल 283 बूथ दवाई पिलाने के लिए स्थापित किए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में 17 बूथ और ग्रामीण क्षेत्रों में 266 बूथ स्थापित किए जाएंगे। 1132 स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य अधिकारी इस दिन अपनी सेवाएं देंगे।

किसी कारणवश अगर कुछ बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों को पोलियो की दवाई नहीं पिला पाते हैं तो चार और पांच मार्च को घर-घर सर्वे किया जाएगा और जो बच्चे रह गए हैं उन्हें भी पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इस बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय और सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि प्लस पोलियो अभियान के तहत तीन मार्च को जीरो से पांच वर्ष के सभी बच्चों को पोलिया की दवाई पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed