फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police put up barricades, stopped Karni Sena members

Hamirpur (Himachal) News: पुलिस ने लगाए बैरिकेड, करणी सेना के सदस्यों को रोका

Fri, 20 Sep 2024 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
मटाहणी में जुमे की नमाज में न हो विवाद, पुलिस ने बढ़ाई थी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

सेना के सदस्यों ने पुलिस पर निकाली भड़ास, कहा-बाहरी लोगों पर भी हो कार्रवाई
हिंदू संगठनों की ओर से मस्जिद के पास विरोध प्रदर्शन की मिली थी सूचना

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की थी सुरक्षा की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रदेशभर में मस्जिदों के निर्माण कार्य को लेकर पनपे विवाद के बीच शुक्रवार को पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मटाहणी के पास बैरिकेड लगाए। सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली थी कि हिंदू संगठन मटाहणी मस्जिद के पास विरोध प्रदर्शन करेंगे। पुलिस को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी सुरक्षा के लिए कहा था। इसी के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और करणी सेना को राज्य चयन आयोग के कार्यालय के पास लगाए बैरिकेड से आगे ही नहीं जाने दिया। इस पर करणी सेना के सदस्यों ने पुलिस पर खूब भड़ास निकाली। हर शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की जाती है। इसमें सभी मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा होकर नमाज अदा करते हैं। ऐसे में सूचना मिली थी कि यहां पर हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन करेंगे। तनाव की स्थिति न हो, इसके लिए पुलिस ने थाना प्रभारी ललित महंत की अगुवाई में राज्य चयन आयोग के पास ही बैरिकेड लगा दिए। मटाहणी क्षेत्र में जाने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी और जाने की वजह पूछी जा रही थी। इस दौरान करणी सेना के सदस्य गाड़ियों में वहां पर पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां पर ही रोक लिया। पुलिस ने उनका आगे जाने का कारण पूछा तो करणी सेना ने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर के पास उनकी बैठक है लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया और कहा कि यहां पर ही अपने सदस्यों को बुला लीजिए। करणी सेना के सदस्य आगे जाने की जिद करते रहे। पुलिस ने उन्हें आगे जाने नहीं दिया। इस दौरान कानून व्यवस्था का उल्लंघन न करे, इसके लिए तहसीलदार हमीरपुर सुभाष कुमार भी मौके पर तैनात रहे। वहीं, थाना प्रभारी ललित महंत ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से यह बैरिकेड लगाए थे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यहां पर सुरक्षा की मांग की थी। वहीं, जिन सदस्यों को रोका गया वह संदेह में थे इसलिए आगे जाने नहीं दिया गया। वहीं, करणी सेना की ओर से आए प्रदेशाध्यक्ष दीपक डढवाल, प्रदेश महामंत्री अजीत, प्रदेश सहमंत्री विक्की राजपूत ने कहा कि मटाहणी में बाबा बालक नाथ मंदिर के पास उनकी बैठक थी लेकिन पुलिस ने राज्य चयन आयोग के पास ही रोक लिया। पुलिस महज एक विशेष समुदाय के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर रही है जबकि इस क्षेत्र में रह रहे हिंदू भी भयभीत हैं। पुलिस को उन लोगों को रोकना चाहिए जो बाहरी राज्यों से यहां पर आ रहे हैं और माहौल खराब कर रहे हैं।

लखदाता पीर कमेटी के निर्माण को वन विभाग ने हटवाया था
16 सितंबर को भी राज्य चयन आयोग के पास मुख्य सड़क पर पुलिस ने मुस्लिम समुदाय की ओर से मटाहणी के समीप लखदाता पीर कमेटी की ओर से करवाए गए निर्माण को वन विभाग ने हटवाया था। रविवार को यह निर्माण शाम के वक्त किया गया था। यहां पर इस निर्माण कार्य को वन विभाग के हस्तक्षेप के बाद हटा दिया गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने सोमवार सुबह मौके पर पहुंच कर निर्माण को हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed