{"_id":"679e72a49d5cae4f050cbc8e","slug":"police-patrolling-should-be-increased-in-the-city-wards-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-147179-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शहर के वार्डों में बढ़ाई जाए पुलिस गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शहर के वार्डों में बढ़ाई जाए पुलिस गश्त
Sun, 02 Feb 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में नशा बेचने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शहरवासियों ने की है। शहरवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा को ज्ञापन सौंपा। शहरवासियों ने विभिन्न वार्डों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। स्थानीय लोगों में अश्वनी कुमार, पंकज, मनोहर लाल, कमल, दीनानाथ, सावित्री देवी, पूजा देवी, अर्चना आदि ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार फलफूल रहा है। सुजानपुर शहर के कुछ वार्डों मेंं दोपहिया वाहन घूमते रहते हैं। इन वाहनों में नंबर प्लेट ही नहीं लगी होती है। सुजानपुर के मैदान में भी काफी जगह शराब की खाली बोतलें टूटी पड़ी होती हैं। मैदान में घूमने वाले लोगों को यह कांच पैरों में चुभता है। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि शहर में गश्त बढ़ाई जाए और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन