फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Police caught Chitta from the person for the second time within six months

Hamirpur (Himachal) News: व्यक्ति से छह माह के भीतर पुलिस ने दूसरी बार पकड़ा चिट्टा

Fri, 06 Sep 2024 07:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत एक व्यक्ति से अमरोह के पास 10.95 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपी को बीते फरवरी माह में भी पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़ा था। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया है। यहां से सोमवार तक पुलिस की रिमांड पर भेजा गया है। सदर थाना की पुलिस टीम शुक्रवार को गश्त पर थी। इस दौरान व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। छानबीन करने पर व्यक्ति के कब्जे से 10.95 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। व्यक्ति की पहचान बलजिंदर सिंह (33) निवासी गांव बडिय़ाना डाकघर अमरोह के रूप में की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।



चरस और चिट्टे के आठ माह में 33 केस दर्ज

जिले में पुलिस ने नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए मुहिम तेज कर दी है। जिले में 10 मामलों में 20 आरोपियों से 2.230 किलोग्राम चरस, 23 मामलों में 32 आरोपियों से 105.09 ग्राम चिट्टा, एक आरोपी से 06.64 ग्राम अफीम, एक आरोपी से 266 ग्राम चूरा पोस्त और नशीले पदार्थ/दवा का सेवन करते हुए पकड़ा है। जबकि आबकारी मामलों में भी पुलिस ने 1944.2 लीटर देसी शराब, 507 लीटर अंग्रेजी शराब और 69 लीटर बीयर बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed