{"_id":"65396e2c43c10fdce3097747","slug":"players-should-not-be-afraid-of-defeat-continue-to-struggle-and-work-hard-pathania-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12108-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार से घबराएं नहीं, संघर्ष और मेहनत जारी रखें खिलाड़ी : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार से घबराएं नहीं, संघर्ष और मेहनत जारी रखें खिलाड़ी : पठानिया
विज्ञापन
हमीरपुर। छात्र-छात्राओं की तीन दिवसीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के समापन पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर पदक विजेताओं और अन्य सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि खेल के मैदान में हार-जीत चलती रहती है। हमें हार से कभी भी घबराना नहीं चाहिए, बल्कि अपना संघर्ष जारी रखना चाहिए। जीवन में संघर्ष, मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों एवं एथलीटों को पुरस्कृत भी किया। छात्रों के वर्ग में एमपीपीएस मलोटी और सेवन स्टार स्कूल बणी की टीम ने संयुक्त रूप से पहला और बाल स्कूल स्कूल हमीरपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि, सुपर मैग्नेट स्कूल के कृशिव राजगुरु को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। छात्राओं के वर्ग में कन्या स्कूल हमीरपुर विजेता और सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजरोल की टीम उपविजेता रही। जबकि कन्या स्कूल हमीरपुर की ऋतिका बेस्ट एथलीट घोषित की गई। इससे पहले कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य विजय गौतम ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। समापन समारोह में एडीपीईओ सुनील कपिल, अन्य अधिकारी और कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।