फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Plaster fell from the roof of B Block building of Medical College

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज के बी ब्लॉक भवन की छत से गिरा प्लास्टर

Sat, 29 Mar 2025 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 29 Mar 2025 06:25 AM IST
विज्ञापन
Plaster fell from the roof of B Block building of Medical College
मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक बी के भवन की छत का उखड़ा प्लास्टर। संवाद
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के ब्लॉक बी भवन की छत से प्लास्टर गिर रहा है। प्लास्टर गिरने से मरीजों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। शुक्रवार को भी ब्लॉक बी की छत से प्लास्टर गिरा। हालांकि उस दौरान कोई भी मरीज वहां पर नहीं खड़ा था, अन्यथा वह घायल हो सकता था। हालांकि बाद में अस्पताल प्रशासन की ओर से मलबे को हटा दिया गया। गौर रहे कि मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक बी में अल्ट्रासाउंड होते हैं। वहीं ब्लॉक बी के साथ ही मरीजों को एक्सरे की सुविधा मिलती है। इस कारण इस जगह पर मरीजों का आवागमन दिन भर रहता है। वहीं दूसरी ओर आपातकालीन वार्ड के भवन का प्लास्टर भी गिर रहा है, जिस कारण यहां पर भी असुरक्षा बन गई है। अमन, सुरक्षा, कपिल आदि ने कहा कि रोजाना अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए काफी मरीज आते हैं। कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से अस्पताल के भवन की मरम्मत करवाने की मांग की है। डॉ. राधाकृष्ण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। इस बारे आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed