फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Planning and monitoring board constituted in technical university

तकनीकी विवि में योजना और निगरानी बोर्ड गठित

Tue, 20 Sep 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Planning and monitoring board constituted in technical university
तकनीकी विवि के शासक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते कुलपति प्रो शशि कुमार धीमान। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के शासक मंडल (बीओजी) की बैठक कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में शैक्षणिक परिषद, वित्त समिति और भवन निर्माण समिति की बैठकों में लिए निर्णयों को स्वीकृति दी गई। इसमें शैक्षणिक परिषद से पारित अगले सत्र से तकनीकी विवि में स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स और साइंसेज एजुकेशन के तहत नए स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स शुरू करना और अप्रैल 2021 के बाद मई 2022 तक के 5,431 विद्यार्थियों को उपाधियां (डिग्री) देना शामिल है। इसमें से 422 मेधावियों को 28 सितंबर को प्रस्तावित चौथे दीक्षांत समारोह में उपाधियां दी जाएंगी। साथ ही तकनीकी विवि के योजना और निगरानी बोर्ड के गठन को भी मंजूरी दी गई।
योजना और निगरानी बोर्ड तकनीकी विवि की आगामी विकास एवं अन्य कार्यों पर विस्तारपूर्वक योजना बनाने, शैक्षणिक मानकों पर निगरानी रखने के लिए अधिकृत है। बीओजी ने योजना और निगरानी बोर्ड के लिए आईआईटी रोपड़ के प्रो. पीके रैना, आईआईटी मंडी के डॉ. अतुल धर और एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक प्रो. ललित अवस्थी को नामित किया है। तकनीकी विवि के कुलपति योजना और निगरानी बोर्ड के अध्यक्ष होते हैं। वे बोर्ड में सदस्य को नामित करने के लिए अधिकृत हैं। तकनीकी विवि के कुल सचिव और वित्त अधिकारी भी बोर्ड के सदस्य होंगे।
विज्ञापन

बैठक में वित्त विभाग के विशेष सचिव रोहित जंवाल, कृषि विवि पालमपुर के कुलपति प्रो. एचके चौधरी, एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी, तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल, प्रो. वीर सिंह रांगड़ा, अधिष्ठाता शैक्षिक क्षराजेंद्र गुलेरिया, अधिष्ठाता योजना और विकास क्षजयदेव, हिमांशु मोंगा, बीओजी सदस्य एवं गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक .डॉ रजनीश गौतम उपस्थित रहे। तकनीकी शिक्षा विभाग के विशेष सचिव शुभकरण ऑनलाइन जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed