फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pit lying near the entry gate of Tauni Devi Civil Hospital, patient worried

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी सिविल अस्पताल के एंट्री गेट के पास पड़ा गढ्डा, मरीज परेशान

Fri, 04 Jul 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 04 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Pit lying near the entry gate of Tauni Devi Civil Hospital, patient worried
सिविल अस्पताल टौणीदेवी के प्रवेश द्वार के समीप सड़क पर पड़ा गढ्डा। जागरूक पाठक।
टौणीदेवी (हमीरपुर)। निर्माणाधीन हमीरपुर-मंडी एनएच के कार्य के दौरान टौणी देवी सिविल अस्पताल के पास टूटे जंक्शन को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। वहीं, भारी बरसात के चलते अब टौणी देवी सिविल अस्पताल के एंट्री गेट के पास बड़ा गड्ढा पड़ गया है।
विज्ञापन

स्थिति इतनी खतरनाक हो चुकी है कि अब यहां से एंबुलेंस का निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोग परेशानी में हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। करीब 400 मरीजों की प्रतिदिन ओपीडी वाले सिविल अस्पताल टौणी देवी में वाहनों और एंबुलेंस का आना-जाना लगा रहता है। अस्पताल के प्रवेश द्वार पर बड़ा गड्ढा रुकावट पैदा कर रहा है तथा किसी बड़ी घटना को न्योता दे रहा है।
विज्ञापन

जिला परिषद अध्यक्ष बबली, ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत टपरे के प्रधान दीवान चंद, उपप्रधान मदन लाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अमरदीप राणा ने तुरंत व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। इन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को स्वयं ही स्थिति पर नजर रखनी चाहिए, ताकि कोई अनहोनी घटना न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीएमओ टौणी देवी डॉक्टर रमेश रत्तू ने कहा कि एनएच निर्माण के समय भी इस स्थान को ठीक करने के बारे में कहा गया था। अब संबंधित विभाग को फिर से लिखित रूप से इस गड्ढे को शीघ्र ठीक करने के बारे में सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed