फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   PHC rally going on in one room, new building not inaugurated

Hamirpur (Himachal) News: एक कमरे में चल रहा पीएचसी रैल, नए भवन का नहीं हुआ लोकार्पण

Sun, 06 Jul 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
PHC rally going on in one room, new building not inaugurated
एक ही कमरे में मौजूद डॉक्टर,फार्मासिस्ट, मरीज व दवाइयों का स्टॉक। संवाद।
रंगस (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड नादौन के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैल का नया भवन तीन बर्षों के बाद भी जनता को समर्पित नहीं हो सका है। नए भवन का 95 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं, रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है। तीन वर्ष पहले यह निर्माण कार्य शुरू हुआ था। हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दो दिवसीय प्रवास के दौरान अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के ही दौरे पर थे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को आस जगी थी कि शायद इसका लोकार्पण हो जाएगा, लेकिन एक बार फिर लोग इंतजार में ही रह गए।
विज्ञापन

यहां पर अस्पताल सामुदायिक भवन के एक कमरे में चलाया जा रहा है। एक ही कमरे में डाक्टर सहित अन्य स्टाफ सेवाएं दे रहा है। यहां तक कि दवाइयों के स्टॉक के बीच लगे बेंच पर मरीजों की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर यहीं पर मरीज को ड्रिप भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पंचायत के उपप्रधान सूबेदार मदनलाल, कैप्टन रमेश परमार, पंजाब सिंह ने कहा कि पिछले नौ सालों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रैल ग्राम पंचायत रैल के सामुदायिक भवन के एक कमरे में ही चल रहा है। इसी कमरे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले पांच उप स्वास्थ्य केंद्रों का पूरे महीने का मेडिसिन स्टॉक भी मौजूद रहता है और डॉक्टर व फार्मासिस्ट भी इसी कमरे में बैठने को मजबूर हैं। यहां तक कि डॉक्टर मरीज के बैठने वाले बेंच पर ही मरीज की जांच कर रहे हैं। इमरजेंसी में दवाइयों की पेटियों के बीच में लेटा कर मरीज को ग्लूकोज आदि लगाना पड़ता है।
यही नहीं हर महीने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य चेकअप भी इन्ही असुविधाओं के बीच इस कमरे में ही करवाना पड़ता है। ऐसे में नए भवन का समर्पित होना बहुत ही जरूरी है।

कोट्स

नए भवन मिलने से ही समस्याओं का समाधान हो सकेगा। बिजली के मीटर की औपचारिकताओं को पूरा किया गया है, इससे लगता है कि जल्दी ही स्वास्थ्य विभाग को लोक निर्माण विभाग नए भवन को हैंडओवर कर देगा।

-डॉ. हितेश, एएमओ पीएचसी, रैल

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का कार्य अंतिम चरण में है। शीघ्र ही इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया जाएगा।
-राजेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग

एक ही कमरे में मौजूद डॉक्टर,फार्मासिस्ट, मरीज व दवाइयों का स्टॉक। संवाद।

एक ही कमरे में मौजूद डॉक्टर,फार्मासिस्ट, मरीज व दवाइयों का स्टॉक। संवाद।

एक ही कमरे में मौजूद डॉक्टर,फार्मासिस्ट, मरीज व दवाइयों का स्टॉक। संवाद।

एक ही कमरे में मौजूद डॉक्टर,फार्मासिस्ट, मरीज व दवाइयों का स्टॉक। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed