{"_id":"6500b789d8036cfe500e44c6","slug":"phc-bhota-with-the-help-of-one-doctor-200-patients-coming-daily-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-8211-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एक चिकित्सक के सहारे पीएचसी भोटा, रोजाना आ रहे 200 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एक चिकित्सक के सहारे पीएचसी भोटा, रोजाना आ रहे 200 मरीज
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में 24 घंटे चलने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। हालात ऐसे है कि मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में महज एक चिकित्सक तैनात है। पीएचसी में प्रतिदिन 175 से 200 के करीब ओपीडी है।
यहां नगर पंचायत भोटा, मोरसू सुल्तानी, पटेरा, लोहडर, पाहलू, करेर, सौर, अग्घार, नाहलवीं और पांडवी सहित अन्य आसपास की पंचायतों से लोग स्वास्थ्य जांच कराने के लिए आते हैं,
लेकिन पीएचसी में स्टाफ न होने से अधिकांश मरीजों बड़सर, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया जाता है। स्थानीय लोगों राकेश कुमार, सुधीर राणा, मोहन ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, प्रतीम चंद, नारो देवी, सोमा कुमारी और विद्या आदि ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा में पिछले कुछ समय से चिकित्सक, नर्स, सफाई कर्मचारी, क्लर्क और दंत सहायक का पद रिक्त चल रहा है, लेकिन विभाग इन रिक्त पदों को भरने में असमर्थ साबित हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भोटा विश्राम गृह में एक माह पूर्व कोरम हुआ था। उसमें बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बीएमओ बड़सर को भोटा स्वास्थ्य केंद्र में दो नर्सें भेजने के निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक पीएचसी में एक भी नर्स की नियुक्ति नहीं हुई है। वहीं, पीएचसी में क्लर्क का पद रिक्त होने से लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए काफी परेशानी आ रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पदों को भरने की मांग की है। इस बारे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा के प्रभारी डॉ. ऋषभ ने कहा कि पीएचसी में प्रतिदिन 175 से 200 ओपीडी है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, सीएमओ हमीरपुर आरके अग्निहोत्री ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा में रिक्त पदों की जानकारी सरकार और उच्चाधिकारियों को भेज दी है।