फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Pet dog bit three children in Lahaldi village

Hamirpur (Himachal) News: लाहलडी गांव में पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों को काटा

Wed, 07 Aug 2024 03:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Pet dog bit three children in Lahaldi village
हमीरपुर में वार्ड 11 में कुत्ते ने काटा बच्चा। संवाद
मेडिकल कॉलेज में करवाया गया इलाज, गुस्साए परिजन पहुंचे थाना
विज्ञापन

दोनों पक्षों में पालतू कुत्ते को अन्य जगह भेजने का हुआ समझौता, पहले भी काटा था एक बच्चा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 लाहलडी गांव में पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों को नोच दिया। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तीनों बच्चों का उपचार करवाया गया। वहीं, गुस्साए अभिभावकों ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में की। बाद में पार्षद वकील सिंह ने अभिभावकों और कुत्ते के मालिक के बीच लिखित समझौता करवाया।
पालतू कुत्ते ने महक ठाकुर पुत्री शशिपाल सिंह, दिव्याशं पटियाल पुत्र सुशील सिंह और एक अन्य छोटी बच्ची को काटा। वहीं छह माह पहले भी इसी पालतू कुत्ते ने रित्विक पुत्र अमित हमराही को भी काटा था। शिकायतकर्ता अनिल कुमार ने कहा कि पालतू कुत्ते की ओर से काटे जाने के मामले को लेकर ग्रामीण पुलिस थाना में पहुंचे थे। जहां पर लिखित कार्रवाई की गई है। अगर कुत्ते को किसी अन्य जगह नहीं भेजा जाता है तो दोबारा से पुलिस के पास शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने कहा कि पालतू कुत्ते की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। कई बार पालतू कुत्ते के मालिक को भी इस बारे में बताया गया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मंगलवार को सभी ग्रामीणों ने पुलिस थाना पहुंच कर इसकी शिकायत की है। वहीं, वार्ड नंबर ग्यारह के पार्षद वकील सिंह ने कहा कि पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों को काटा था। ग्रामीण पुलिस थाना में पहुंचे थे। बाद में दोनों पक्षों में आपसी समझौता करवाया गया है और पालतू कुत्ते को किसी अन्य जगह पर भेजने के लिए दोनों पक्षों में सहमति बनी है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed