फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Person in vaccination centre intimidate doctor and staff telling himself CM's relative

सीएम का परिचित बताकर वैक्सीनेशन स्टाफ और चिकित्सक को धमकाया

Thu, 31 Mar 2022 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के वैक्सीनेशन केंद्र पर बुधवार को एक व्यक्ति ने खुद को मुख्यमंत्री का परिचित बताकर कर्मचारियों से बदतमीजी कर डाली। कर्मचारियों ने जब उसे शांत रहने के लिए कहा तो वह धौंस जमाने लगा।
वहां मौजूद एक महिला चिकित्सक ने व्यक्ति के बारे में पूछताछ की तो वह धमकियां देने लगा। इस पर वहां मौजूद चिकित्सक और स्टाफ ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वैक्सीनेशन केंद्र पर बूस्टर डोज लगवाने आया एक व्यक्ति सुरक्षा कर्मचारी के मना करने के बावजूद काउंटर के कमरे में जबरदस्ती घुस गया। यहां महिला स्टाफ सदस्यों के बीच कुर्सी पर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद महिला कर्मचारियों ने उसे काउंटर पर आकर व्यवस्थित तरीके से पंजीकरण करवाने को कहा तो वह खुद को मुख्यमंत्री का परिचित बताकर स्टाफ सदस्यों को धमकाने लगा।

इस दौरान एक महिला चिकित्सक भी अपने काम से यहां आई थी, व्यक्ति ने उसे भी धौंस जमाकर धमकी दे डाली। इस पर स्टाफ नर्सों और महिला चिकित्सक ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed