फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Permission should be given to keep goods on the mesh of drainage drains.

Hamirpur (Himachal) News: निकासी नालियों की जाली पर सामान रखने की दी जाए अनुमति

Tue, 04 Mar 2025 07:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 04 Mar 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Permission should be given to keep goods on the mesh of drainage drains.
डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह को ज्ञापन सोंपते व्यपार मंडल हमीरपुर के पदाधिकारी एवं सदस्य। मंडल।
व्यापारियों की समस्याओं के संदर्भ में उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। व्यापार मंडल हमीरपुर का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान सुमित ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को

उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बाजार में दुकानदारों की समस्याओं और मांगों को लेकर उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने व्यापार मंडल की समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

मांग पत्र में मुख्य रूप से बाजार में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था ,स्पीड ब्रेकर लगाने और सामान्य बैरिकेड की जगह इलेक्ट्रॉनिक बैरिकेड लगाने, स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता, प्रवासी व्यापारियों को लाइसेंस देने से पहले सख्त नियम, बस अड्डा से भोटा चौक तक फुटपाथ का निर्माण, निकासी नालियों के ऊपर लोहे का जंगले पर सामान रखने, तहसील के सामने बने प्राइमरी स्कूल को कहीं दूसरी जगह मर्ज कर उस जगह पर बहुमंजिला पार्किंग बनाने, बाजार में मेला या प्रदर्शनी, फीस को व्यावहारिक, गांधी चौक के साथ लगता शराब का अहाता बंद करने और अन्य समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया। व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर ने कहा कि बाजार में व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed