{"_id":"680d340ab501d35d750d1d2f","slug":"peoples-inclination-towards-ayurvedic-medicine-increased-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-154260-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक चिकित्सा की तरफ बढ़ा लोगों का रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक चिकित्सा की तरफ बढ़ा लोगों का रुझान
Sun, 27 Apr 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक चिकित्सा की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है। आयुर्वेदिक पद्धति से हो रहे इलाज में लोगों का विश्वास बढ़ा है। आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थानों में बढ़ रही ओपीडी की संख्या इस बात का प्रमाण है।
2020 में जहां जिला के आयुर्वेदिक संस्थानों और डिस्पेंसरियों में ओपीडी की संख्या 2,19,717 थी, वहीं 2024 में यह बढ़कर 3,39,343 हो गई है। जिला के 70 से अधिक आयुर्वेदिक संस्थानों और डिस्पेंसरियों में लोगों की ओर से विभिन्न रोगों का इलाज करवाया जा रहा है। कोरोना के समय जड़ी-बूटियों से बने काढ़े और चूर्ण के इस्तेमाल ने लोगों को आयुर्वेद की ताकत का एहसास करवाया है।
इसके बाद आयुर्वेदिक को अपनाने का रुझान लगातार बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि आयुर्वेदिक दवाओं से किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता है। हालांकि पहले अंग्रेजी मेडिसिन से उपचार करवाने के लिए लोग उत्सक होते थे, लेकिन अब लोग आयुर्वेद की ओर भी जा रहे हैं।
विज्ञापन
किस साल कितनी रही ओपीडी
वर्ष
ओपीडी
2020
219717
2021
226609
2022
301750
2023
361265
2024
339343
कोट
आयुर्वेदिक पद्धति से लोगों ने काफी लाभ उठाया है। लगातार लोगों का आयुर्वेदिक पद्धति पर भरोसा बना हुआ है। वर्ष 2020 में 2,19,717 और 2024 में 3,39,343 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है।
-डॉ. बृजनंदन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी