{"_id":"62def164919de0057c4cd366","slug":"people-upset-due-to-leakage-of-sewerage-chamber-hamirpur-hp-news-sml416363091","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज चैंबर से हो रही लीकेज से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज चैंबर से हो रही लीकेज से लोग परेशान
विज्ञापन
तकनीकी विवि परिसर हमीरपुर में बने सीवरेज चैंबर से होती लीकेज।
- फोटो : Hamirpur-HP
सीवरेज चैंबर की लीकेज से लोग परेशान
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के हमीरपुर स्थित अस्थायी कैंपस परिसर में बने सीवरेज चैंबर से लीकेज हो रही है। बारिश के पानी के साथ यह सीवरेज गंदगी साथ लगते रिहायशी घरों में घुस रही है, जिससे यहां गंदगी का आलम है।
कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष चेतन लखनपाल ने बताया कि तकनीकी विवि परिसर के साथ एडीएम, एसडीएम और बीडीओ का आवास भी है। सभी सरकारी आवास की सीवरेज इस चैंबर से जुड़ी हुई है, लेकिन लीकेज के कारण बारिश के पानी के साथ सारी गंदगी उनके मकान में घुस रही है। बरसात के मौसम में यहां बदबू और मच्छरों के कारण जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने जलशक्ति विभाग और जिला प्रशासन से इस संदर्भ में उचित कार्रवाई की मांग की है।
उधर, जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद ठाकुर ने कहा कि इस बारे में एक्सईएन हमीरपुर को निर्देश जारी कर दिए हैं। शीघ्र मौका देखकर समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद