{"_id":"58e9271b4f1c1b9d285b3c87","slug":"people-to-vote-in-bhoranj-bielection-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज उपचुनाव में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज उपचुनाव में मतदान आज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
evm
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज विधानसभा उपचुनाव में भाग ले रहे प्रत्याशियों के लिए शनिवार की रात कयामत की रात की तरह रही। चुनाव प्रचार पर पाबंदी की बावजूद कई जगहों पर गुप्त मीटिंगों का दौर जारी रहा। पार्टी कार्यकर्ता और प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं से मिलते रहे।
विज्ञापन
कई प्रत्याशियों ने तो पूरी रात जाग कर गुजारी। प्रत्याशियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा से डॉ. अनिल धीमान और कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी प्रमिला देवी समेत निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. रमेश डोगरा, कुसुम आजाद और पवन कुमार सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के लिए आश्वस्त हैं। रविवार सुबह आठ बजे से भोरंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू होना है।
विज्ञापन
कयामत की रात खत्म होने के बाद अब दनादन वोट पड़ने का इंतजार हो रहा है। जिला निर्वाचन विभाग ने अपनी तरफ से पूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी 99 मतदान केंद्रों पर शनिवार रात को ही प्रिसाइडिंग अफसर और मतदान अधिकारियों को ड्यूटी के बारे में निर्देश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण मतदान की प्रतिशतता अधिक रहने की उम्मीद है। निर्वाचन विभाग ने भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए पूरी तैयारियां की हैं। अब सभी प्रत्याशियों को 13 अप्रैल मतगणना का इंतजार है।
भोरंज के एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी एसके पराशर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरे बंदोबस्त कर लिए गए हैं।