फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People throwing garbage in open in Bharedi market will be caught on camera.

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी बाजार में खुले में कचरा फेंकने वाले होंगे कैमरे में कैद

Sun, 29 Sep 2024 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
पांच स्थानों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

गंदगी फेंकने पर पकड़े जाने पर 500 रुपये होगा जुर्माना
16 लाख की लागत से प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की
संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की पपलाह पंचायत के प्रतिनिधियों ने भरेड़ी बाजार को सुंदर और संपूर्ण स्वच्छ बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए भरेड़ी बाजार के 5 डंपिंग स्थानों को चिह्नित करके प्लास्टिक युक्त और अन्य कूड़े-कचरे से स्थायी निजात पाने के 5 सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। पंचायत ने प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए करीब 16 लाख की लागत से प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की गई है। हर रोज भरेड़ी बाजार से 5 से 7 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया जा रहा है। इसके बावजूद लोग जगह-जगह कूड़ा-कचरा खुले में फेंक रहे हैं। इस समस्या के स्थायी हल के लिए पंचायत भरेड़ी से हनोह को जाने वाली सड़क के नाले के पास पहला सीसीटीवी कैमरा लगाएगी। नाले में सरेआम गंदगी फेंकी जा रही है। दूसरा कैमरा हनुमान चौक के पास, तीसरा कैमरा पटवारघर के पास, चौथा भरेड़ी के मुख्य चौक पर और पांचवां कैमरा भरेड़ी से जाहू की ओर जाने वाली सड़क पर लगाया जाएगा। इससे स्थानीय दुकानदार और लोग न तो बाजार की नालियों और न ही सड़क के किनारे गंदगी फेंक सकेंगे। इसके बाद पंचायत खुले में गंदगी फेंकने पर पकड़े जाने में कम से कम 500 रुपये का जुर्माना लगाएगी। पहले स्थानीय बाजार व लोगों को सूचित किया जा रहा है। पंचायत के इस कदम से क्षेत्र में संपूर्ण स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा, वहीं लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैनी का कहना है कि पंचायत में संपूर्ण स्वच्छता के लिए 16 लाख की लागत से प्लास्टिक मैनेजमैंट यूनिट लगाया है। ऐसे में खुले में कूड़ा-कचरा फेंकना गलत है। पंचायत जल्द ही पांच चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। इसके बाद पकड़े जाने पर कम से कम 500 रुपये का जुर्माना भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed