फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People should follow the path shown by Maharishi Dayanand: Nanda

महर्षि दयानंद के बताए मार्ग पर चलें लोग : नंदा

Sat, 09 Nov 2024 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 09 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
People should follow the path shown by Maharishi Dayanand: Nanda
महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंति के द्विवार्षिक समारोह के दौरान शोभा यात्रा निकालते हुए अन
हमीरपुर। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के द्विवार्षिक समारोह का आयोजन 10 नंवबर तक किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में हमीरपुर के आर्य समाज मंदिर में शुक्रवार को हवन कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद आर्य समाज के अनुयायियों और निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने अध्यापकों के साथ हमीरपुर बाजार में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान आर्य समाज से जुड़े अनुयायियों ने शोभारथ में विभिन्न बैनरों के माध्यम से लोगों को दयानंद सरस्वती के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आर्य समाज मंदिर में आयोजित हो रहे वार्षिक समारोह के दौरान आर्य जगत के विद्वान ज्ञान गंगा पर प्रवचन भी देंगे। आर्य समाज संस्थान हमीरपुर से योग नंदा ने बताया कि महर्षि दयानंद ने समाज को अंधविश्वास पाखंड को दूर करने के अलावा जाति प्रथा को खत्म करना, सती प्रथा को खत्म करने तथा कन्याओं की शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंंने कहा कि 10 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed