{"_id":"692a026e68d77ed1b307ea66","slug":"people-protested-against-breaking-the-bridge-in-dali-without-making-an-alternative-route-blocked-the-road-for-two-hours-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-175033-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डली में बिना वैकल्पिक मार्ग बनाए पुल तोड़ने का लोगों ने किया विरोध, दो घंटे किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डली में बिना वैकल्पिक मार्ग बनाए पुल तोड़ने का लोगों ने किया विरोध, दो घंटे किया चक्का जाम
Sat, 29 Nov 2025 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
बस्सी से तताहर सड़क पर डली में पुल को गिराने के रोकते स्कूल के बच्चे, अध्यापक व अभिभावक। स्रोत :
- फोटो : 1
जाहू/भरेड़ी (हमीरपुर)। डली में बस्सी-तताहर सड़क पर सीर खड्ड पर बने पुल को बिना वैकल्पिक मार्ग बनाए तोड़ने के विरोध में स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। यहां पर नए पुल का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन वैकल्पिक अस्थाई मार्ग न बनाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने रोष जताया है।
हालांकि, डली में पुराने पुल को तोड़ने के साथ अस्थाई सड़क मार्ग का निर्माण भी किया जा रहा है, लेकिन एक परिवार ने इसके लिए भूमि देने से इंकार कर दिया, जिससे यहां पर आवाजाही प्रभावित होने की आशंका हो गई है। ऐसे में स्थानीय लोगों और स्कूल के अध्यापकों व विद्यार्थियों ने मौजूदा पुल को तोड़ने का विरोध किया है।
विभाग ने जब शुक्रवार को पुल तोड़ने का कार्य शुरू किया, तो स्कूली बच्चों, अभिभावकों, अध्यापकों, स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। इस दौरान लोगों ने सड़क पर बैठकर जेबीसी मशीन को पुल तोड़ने से रोक दिया। डली में ठेकेदार ने नए पुल के निर्माण के लिए जैसे ही पुराने पुल को तोड़ना शुरू किया तो वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई, क्योकिं वैकल्पिक सड़क मार्ग का निर्माण पूरा नहीं हो सका था।
विज्ञापन
वहीं, लोक निर्माण विभाग का तर्क था कि वाया चंदरूही सड़क से यातायात को डायवर्ट करने की अनुमति प्रशासन से ली गई है। यदि मौजूदा पुल के साथ परिवार अस्थाई सड़क के निर्माण के लिए सहमति नहीं देता है तो ट्रैफिक को डायवर्ट करने का विकल्प है। हालांकि अब इस परिवार की जमीन की निशानदेही शनिवार को की जाएगी। परिवार की असहमति के चलते वैकल्पिक मार्ग नहीं बन सका है।
वहीं, अभिभावकों का तर्क है कि इससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं। इसी समस्या के कारण डली के साथ लगते सरकाघाट पब्लिक स्कूल के बच्चों-अध्यापकों और अभिभावकों ने पुल के पास पहुंचकर लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार के विरुद्ध नारेबाजी की। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक करीब दो घंटे तक बच्चों ने विरोध कर जेसीबी मशीन के आगे बैठकर पुल को गिराने से रोके रखा।
वहीं, दोपहर डेढ़ बजे लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज, सहायक अभियंता राजेश कुमार, भरेड़ी अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार और अन्य कर्मचारी विरोध स्थल पर पहुंचे। बातचीत कर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।
वहीं, सरकाघाट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र ने बताया कि विकास कार्यों का कोई विरोध नहीं है, लेकिन वैकल्पिक सड़क के बिना पुल को तोड़ने से बेहद दिक्कतें होंगी। एक से तीन किलोमीटर की दूरी के स्थान पर बच्चों और अन्य लोगों को करीब 15 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ेगा।
कोट
एक परिवार ने वैकल्पिक अस्थाई सड़क निर्माण के लिए भूमि देने में असहमति जताई है। यहां पर वाया चंदरूही सड़क से यातायात को डायवर्ट करने की अनुमति भी प्रशासन से ली गई है। यदि वैकल्पिक अस्थाई सड़क मार्ग पुल के साथ बन जाता है, तो ट्रैफिक को डायवर्ट करने की जरूरत नहीं रहेगी। शनिवार को समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। जमीन की निशानदेही की जाएगी। -केके भारद्वाज, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग उपमंडल भोरंज

बस्सी से तताहर सड़क पर डली में पुल को गिराने के रोकते स्कूल के बच्चे, अध्यापक व अभिभावक। स्रोत :- फोटो : 1