फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People protest against BPL selection process in Jahu, demand to make new rules

Hamirpur (Himachal) News: जाहू में बीपीएल चयन प्रकिया का लोगों ने किया विरोध, नए नियम बनाने की मांग

Fri, 18 Jul 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 18 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
People protest against BPL selection process in Jahu, demand to make new rules
जाहू पंचायत की ग्रामसभा में बीपीएल चयन प्रकिया का विरोध करते हुए ग्रामसभा के सदस्य। स्रोत: जागर
जाहू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जाहू की ग्राम सभा वीरवार को प्रधान अनुराधा शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचायत के करीब 272 लोगों ने भाग लेकर ग्रामसभा के कोरम को पूरा किया। कोरम पूरा होते ही ग्रामीणों ने बीपीएल चयन के नियमों का पंचायत प्रतिनिधियों के सामने विरोध किया और नए सर्वे को पूरी तरह से खारिज कर दिया।
विज्ञापन

नौ वार्डों वाली जाहू पंचायत में पहले 120 लोग बीपीएल में शामिल थे, लेकिन नए सर्वे में एक दर्जन भी लोग बड़ी मुश्किल से आएं हैं। ग्रामसभा की बैठक के शुरू होने पर जैसे ही नए नियमों के तहत हुए सर्वे के बारे में बताया गया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया और गरीब परिवारों के साथ अन्याय की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम सभा के सदस्यों की मांग पर पंचायत प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार के बीपीएल चयन के नए नियमों का विरोध कर दोबारा से नए नियम बनाने की मांग की। इस दौरान निर्णय लिया गया ग्राम सभा में डाले गए प्रस्ताव की प्रति भोरंज विधायक सुरेश कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेजी जाए और चयन के नियमों को बदलकर नए नियम गरीब परिवारों के हितों के लिए बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पंचायत पूर्व प्रधान चमन लाल शर्मा, उपप्रधान चमन लाल, पंचायत सचिव कमला देवी, पंचायत प्रतिनिधि जगदीश चंद, जोगिंद्र, कर्मी देवी, सुदेश वर्मा, सिमरो देवी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं, पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा ने कहा कि बीपीएल चयन प्रकिया को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम सभा में विरोध किया है। इसके चलते ग्रामसभा के सदस्यों की मांग पर प्रस्ताव पारित करके बीपीएल चयन के लिए नए नियम बनाने की मांग की है। यह प्रस्ताव भोरंज विधायक सुरेश कुमार के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed