{"_id":"67895ba83971cdffe50e7aa3","slug":"people-of-balh-maui-karara-troubled-by-terror-of-leopard-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-145971-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तेंदुए के आंतक से बल्ह, मौहीं, कराड़ा के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तेंदुए के आंतक से बल्ह, मौहीं, कराड़ा के लोग परेशान
Fri, 17 Jan 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वन बीट हमीरपुर के तहत बल्ह, मौहीं, कराड़ा मंदिर के आसपास के क्षेत्र में लोग तेंदुए के आंतक से काफी परेशान है। शाम के समय से तेंदुए के दहाड़ने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों जय लाल, अशोक कुमार, सतीश आर्यन, संसारों देवी, ममता, सुनील कुमार, मनहेश कुमार, रतनी देवी, हुकमी देवी ने कहा कि क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए के दहाड़ने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर तो तेंदुए के साथ दो शावक भी देखे हैं। शाम होते ही लोगों को अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए तेंदुए को पकड़कर अन्य जगह छोड़ने की मांग की है, ताकि उन्हें कार्य करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस बारे में जिला वन अधिकारी हमीरपुर अंकित सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में अभी तक कोई भी शिकायत नहीं आई है। संबंधित रेंज अधिकारी को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएंगे।