{"_id":"5e8f39278ebc3e76987d85d5","slug":"people-disturb-due-to-rumour-hamirpur-hp-news-sml32998435","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमातियों की अफवाह पर देर रात इकट्ठे हुए सैकड़ों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमातियों की अफवाह पर देर रात इकट्ठे हुए सैकड़ों लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत आते कांगू क्षेत्र में कोरोना संक्रमित जमातियों के आने की अफवाह ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले दो दिनों से लोग आधी रात को छत पर चढ़कर और गलियों व सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर संक्रमित जमातियों की तलाशने में इधर-उधर दौड़ रहे हैं। इस दौरान पुलिस को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। ताकि लोग सुकून की नींद सो सकें।
बुधवार रात को भी कांगू क्षेत्र में जैसे ही किन्हीं दो अज्ञात व्यक्तियों के निकलने का पता चला तो लोगों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान ग्राम पंचायत कांगू के प्रधान अश्विनी कटोच ने प्रशासन व पुलिस को सूचित किया। कटोच ने बताया कि पुलिस के आते ही रात को पुलिस के साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने पूरे गांव में 1:00 बजे तक अज्ञात लोगों की खोज की। लेकिन, कहीं भी किसी के छिपने की खबर नहीं मिली। जिसके चलते थाना प्रभारी नादौन एसएचओ प्रवीण राणा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने फोन कर बताया कि शाम के समय किन्हीं दो अज्ञात लोगों को देखा गया। परंतु पुलिस की ओर से जांच पड़ताल करने पर पाया गया कि कोई भी व्यक्ति बाहर से कांगू क्षेत्र में नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस अब सख्ती से पेश आएगी और आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामले भी दर्ज होंगे।