फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   People ate substandard biscuits, spices, chewing gum

घटिया किस्म की बिस्किट, मसाले, च्यूइंगम खा गए लोग

Tue, 12 Apr 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में देसी शराब के दो ब्रांड्स समेत पांच खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनवरी माह में देसी शराब के दो ब्रांडों के सैंपल भरे थे। इन दोनों ब्रांडों की लेवलिंग सही नहीं पाई गई है। इसके अलावा लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले तीन अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें बिस्किट, मसाले और च्यूइंगम शामिल हैं। जिले में छह माह के भीतर नौ खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल चुके हैं। हाल ही में फेल हुए सैंपलों में न तो बनाने वाली कंपनी का नाम और न ही इनकी वैद्यता तिथि अंकित पाई गई। ऐसे में यह सैंपल मिस ब्रांडेड पाए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जनवरी माह में यह सैंपल भरे गए थे। खाद्य सुरक्षा विभाग सैंपल से संबंधित दुकानदारों को जल्द ही नोटिस जारी करेगा। इसके बाद वस्तुओं को बेचने वाले विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की ओर से यह सैंपल रैंडम सैंपलिंग के आधार पर जिलाभर से भरे गए थे। जिले में छह माह के भीतर करीब 78 सैंपल लिए गए हैं। इनमें नौ फेल हो चुके। इसी संदर्भ में फूड एंड सेफ्टी विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा का कहना है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ को रोकने के लिए विभाग लगातार निरीक्षण कर रहा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जनवरी माह में यह सैंपल भरे गए थे। रिपोर्ट आने पर देसी शराब के दो ब्रांड मिस ब्रांडेड पाए गए हैं, जबकि तीन अन्य सैंपल फेल हुए हैं। विभाग आगामी कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed